Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) में 80 फीसद शामिल, सात पर एफआइआर

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) में रविवार को 80 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें सात अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। उन पर ओएएमआर की दोनों कार्बन कापियां ले जाने का आरोप है। नियमानुसार अभ्यर्थी को एक ही कार्बन कापी ले जाना था। बोर्ड के सदस्य ललित श्रीवास्तव ने बताया कि इलाहाबाद में दो, कानपुर में एक, मेरठ में एक, लखनऊ में एक तथा फैजाबाद में दो अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
हालांकि उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अज्ञानता में भी दोनों कार्बन कापी ले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की आन्सर की (उत्तर कुंजी) दो-तीन दिन में ही जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा।
टीजीटी की पहले दिन की परीक्षा 11 मंडल मुख्यालयों पर आठ विषयों ¨हदी, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, संगीत गायन, अंग्रेजी, उर्दू, कताई बुनाई व सिलाई की थी। इसमें एक लाख 84 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था। शामिल हुए अभ्यर्थियों का डाटा देर रात तक पूरा न हो सका था। 


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news