Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक हित में कार्य नहीं कर रहे बीएसए : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

सिंहपुर, संवादसूत्र: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी से नाराज होकर बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। ब्लाक सिंहपुर के शिक्षक संघ अध्यक्ष हरिशकर शुक्ल ने बताया कि पदोन्नति के लिए शिक्षण अनुभव में एक वर्ष की शिथिलता दिए जाने का पत्र सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को न भेजे जाने के चलते शिक्षकों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा। दो मार्च को ब्लाक संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
भेटुआ, संवादसूत्र: जनपदीय संगठन के आह्वान पर शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बाधकर शिक्षण कार्य करते हुए रोष जताया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी पर शिक्षकों के हित में कार्य न करने का आरोप भी शिक्षकों ने लगाया है। भेटुआ के शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजबहादुर शर्मा ने बताया कि यदि शिक्षकों की समस्याओं के निदान का पत्र जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा सचिव को न लिखा गया तो यह आदोलन चलता रहेगा।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news