Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गोरखपुर यूनिवर्सिटी परीक्षा की स्कीम घोषित

यूनिवर्सिटी परीक्षा की स्कीम घोषित
तीन मार्च से राष्ट्र गौरव विषय के साथ होगी परीक्षा की शुरुआत
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है। इस बार स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं एक साथ ही कराई जा रही हैं। सभी परीक्षाएं एक मई को सम्पन्न हो जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक एके पाल के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम अगले दो दिनों में यूनिवर्सिटी की वेबसाइन पर सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि समय-सारिणी में किसी तरह की बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षाएं हर कीमत नियत समय पर ही कराई जाएंगी। परीक्षा की शुरुआत तीन मार्च को राष्ट्रगौरव की परीक्षा के साथ होगी। बीए-बीएससी भाग तीन, बीकॉम भाग एक की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी जबकि बीए- बीएससी भाग एक और दो की परीक्षा 21 मार्च से शुरू होगी। बीकॉम भाग दो की परीक्षा 11 मार्च से और बीकॉम भाग तीन परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी। परास्नातक की परीक्षाएं भी 11 मार्च से शुरू हो रही हैं।
परीक्षा कार्यक्रम
स्नातक वर्ग
•राष्ट्र गौरव - 3 मार्च को
•बीए,बीएससी (भाग एक व दो)- 21 मार्च से 1 मई तक
•बीए, बीएससी भाग तीन-10 मार्च से 1 मई तक
•बीकाम भाग एक -10 से 27 मार्च तक
•बीकॉम भाग दो-11 से 30 मार्च तक
•बीकॉम भाग तीन -12 मार्च से 8 अप्रैल तक
•बीएससी कृषि भाग एक व तीन -30 मार्च से 16 अप्रैल तक
•बीएससी कृषि भाग दो व चार - 31 मार्च से 17 अप्रैल तक
•बीएससी गृह विज्ञान भाग एक व तीन-6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक
•बीएससी गृह विज्ञान भाग दो-7 से 30 अप्रैल तक
परास्नातक वर्ग
•एमए प्रथम वर्ष-11-31 मार्च तक
•एमए अंतिम वर्ष -12 मार्च से 6 अप्रैल तक
•एमकॉम प्रथम वर्ष -10 से 24 मार्च तक
•एमकॉम अंतिम वर्ष -11 से 24 मार्च तक।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news