Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

स्कूलों में बायोमीट्रिक प्रणाली से हाथ खड़े किए

स्कूलों में बायोमीट्रिक प्रणाली से हाथ खड़े किए
संसाधनों की कमी के चलते सरकार इसे लागू करने पर नहीं कर रही वह विचार
लखनऊ : सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमीटिक प्रणाली लागू करने से सरकार ने हाथ खड़े कर लिए है। मंगलवार को प्रश्नकाल में भाजपा के मनीष असीजा के सवाल पर बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने बताया कि संसाधनों की कमी के चलते सरकार यह प्रणाली लागू करने पर वह विचार नहीं कर रही।
असीजा का सुझाव था कि स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से उपस्थिति नियमित होने के साथ शिक्षा का स्तर काफी सुधर सकेगा।
40505 बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके : बसपा के धर्मपाल सिंह द्वारा पूछे प्रश्न के उत्तर में राम गोविंद चौधरी ने बताया कि हाउस होल्ड सवेर्ं में कुल 40505 बच्चे विद्यालय पहुंचने से वंचित रहे। इनमें आगरा के 1706 बच्चे हैं। इन बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। बच्चों को स्कूलों तक भेजने की सतत प्रक्रिया जारी है।
पिछड़े वर्ग में शामिल होंगे थर्ड जेंडर बच्चे : भाजपा के राधामोहन दास अग्रवाल के सवाल पर बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने बताया कि सभी विद्यालयों में निर्देश जारी कर दिए गए है कि तृतीय लिंगीय थर्ड जेंडर बच्चों को सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाए।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news