Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

चित्रकूट काउंसलिंग की तीसरी सूची जारी नही : 72825 Primary Teacher Latest News

काउंसलिंग की तीसरी सूची जारी नही
चित्रकूट हिन्दुस्तान संवाद विशिष्ट बीटीसी के 72 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जिले के डायट में काउंसिलिंग के लिए तीसरी सूची बनकर तैयार है। इसे जारी करने में विलंब किया जा रहा है।
नौकरी की आस लगाए बैठे बेरोजगारों का कहना है कि किसी को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। डायट प्राचार्य ने बताया कि एक व्यक्ति काउंसिलिंग का ज्वाइन नहीं कर रहा, इसलिए बिलंब हुआ। सूची बनकर तैयार है। बुधवार को जारी करेंगे।

मामला डायट का है।

यह 72 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत टीईटी के अभ्यर्थियों की दो सूची जारी कर काउंसिलिंग कराई जा चुकी है। शासन ने इस प्रक्रिया के पूरी होने पर अगली सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। डायट में तीसरी सूची बन भी गई है, पर उसे एक अभ्यर्थी जो रेलवे में नौकरी भी कर रहा है के अनुरोध पत्र के सहारे रोक दिया है। वजह है कि वह ज्वाइन भी नहीं कर रहा है।

इसमें डायट प्राचार्य की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक के लिए बाकी बेरोजगारों को क्यों परेशान किया जा रहा है। इसमें 45 बेरोजगारों के भाग्य का फैसला होना है। गाइड लाइन मांगी गई है। सवाल उठता है कि क्या शासन की गाइड लाइन हर जिले के लिए अलग है।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news