Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम का विरोध

प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम का विरोधकोपागंज (मऊ) : शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के चयनित दो प्राथमिक विद्यालयों नए शिक्षा सत्र अप्रैल से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के आदेश से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक काफी आक्रोशित हैं। आदेश से बौखलाए बच्चों के अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समीति के सदस्यों ने शुक्रवार को विद्यालय में बैठक कर विभाग के इस फरमान के विरुद्ध कड़ा विरोध किया।
इस दौरान अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम दिया।
ज्ञापन में कहा है कि विद्यालय में यदि शिक्षण व अंग्रेजी माध्यम से किया गया तो धरना आंदोलन भी किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजबिहारी मौर्य ने कहा कि नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय दो में शिक्षण का माध्यम ¨हदी से बदल कर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई अप्रैल माह से की जानी है लेकिन इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई। अभिभावक श्यामसुंदर राजपत गुप्ता, ओमप्रकाश, सदन लाल का कहना है कि यदि विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराना ही है तो कक्षा एक से दाखिला लेने वाले बच्चों को ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करें।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news