Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

फिर बिगड़ेगा मौसम : होली के बाद भीगने को रहें तैयार

नई दिल्ली। शुक्रवार को होली के रंग में भीगने के बाद रविवार और सोमवार को बारिश में भीगने को तैयार हो जाएं। अनुमान के मुताबिक, रविवार और सोमवार को उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8-9 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान की भी भविष्यवाणी की गई है। विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा। एनसीआर में 7 मार्च की शाम में बारिश हो सकती है। ब्यूरो


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news