Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पढ़ने-लिखने पर सरकार अब समाजवादी पेंशन योजना

इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददाता - पढ़ने-लिखने पर सरकार अब समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों का पैसा बढ़ाएगी। साक्षर भारत मिशन के तहत अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने के लिए सपा सरकार ने यह पहल की है। समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित परिवारों के 15 साल की आयु से अधिक के असाक्षरों के साक्षर होने पर उनकी पेंशन में 50 रुपए की वृद्धि की जाएगी।
यानी साक्षर होने के बाद पेंशन हर महीने 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी कमिश्नर और डीएम को 24 फरवरी को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी है। साक्षर भारत योजना के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से 15 मार्च को साक्षरता परीक्षा कराई जा रही है।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news