Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ग्रेजुएट छात्र करें आवेदन 300 पदों पर भर्ती : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बुला रही है पैरामिलिट्री फोर्स, 300 पदों पर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) में असिस्टेंट कमाडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

कुल 304 पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्‍थान से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2015 से की जाएगी।
12 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।
असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक को आवेदन शुल्क के तहत 200 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। ‌आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2015 निर्धारित की गई है।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारी‌रिक माप व जांच और साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण ‌के आधार पर किया जाएगा। ‌परीक्षा 12 जुलाई, 2015 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in/…/notifications/2015/CAPF_2015/CAPF%2020… पर लॉग ऑन करें।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news