Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों का समायोजन मई तक पूरा करने का निर्देश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षामित्रों का समायोजन मई तक पूरा करने का निर्देश
लखनऊ (एसएनबी)। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोबिंद चौधरी ने निर्देश दिया है कि शिक्षामित्रों का समायोजन मई में पूरा करा लिया जाए और नियुक्तिपत्र 20 मई के पहले ही जारी कर दिये जाए। इसके लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को जल्द ही समायोजन की समय-सारिणी जारी करने का निर्देश दिया है। शिक्षामित्रों के द्वितीय बैच के समायोजन को लम्बा खींचने के विरोध
में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोबिंद चौधरी से आदर्श बेलफेयर शिक्षामित्र एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल ने चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मुलाकात की और शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया सुस्त होने को लेकर एक प्रत्यावेदन दिया और गुहार लगायी कि समायोजन की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए और हर हाल में 20 मई तक समायोजन पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि पहले बैच की तरह ही द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन के लिए अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पडेगा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया 15 मई से पहले ही खत्म करने का निर्देश दिया है, ताकि शिक्षामित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित किया जा सके।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news