Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

फर्रुखाबाद काउंसिलिंग में फर्जी संस्था की डिग्री : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षा मित्र काउंसिलिंग में फर्जी संस्था की डिग्री

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के लिए शिक्षा मित्रों की काउंसिलिंग के अंतिम दिन तक प्रथम और द्वितीय सूची के कुल 1113 शिक्षा मित्रों में से 1100 ने मूल प्रमाण पत्र जमा कर काउंसिलिंग कराई। दो शिक्षा मित्रों ने गुरुकुल विश्वविद्यालय मथुरा की डिग्री जमा की। जबकि यह संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा फर्जी घोषित की जा चुकी है।
जनपदीय चयन समिति इस पर अंतिम निर्णय लेगी। प्रथम सूची के 1087 व द्वितीय सूची के 26 शिक्षा मित्रों को काउंसिलिंग में शामिल किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज ¨सह ने भी मूल प्रमाण पत्रों की जांच की। खानपुर विद्यालय के शिक्षा मित्र ने भी गुरुकुल विश्वविद्यालय का प्रमाण पत्र लगाया। बुधवार को डायट प्राचार्य भगवत प्रसाद पटेल ने तीसरी सूची में 6 शिक्षा मित्रों के नाम भेजे हैं। इनकी काउंसिलिंग तिथि पर निर्णय नहीं हुआ है।
चयन पत्रावली नदारद, बाढ़ में बही
कई शिक्षा मित्रों ने काउंसि¨लग में लिखकर दिया है कि उनके विद्यालय में शिक्षा मित्र चयन पत्रावली उपलब्ध नहीं है। कुछ शिक्षा मित्रों ने गंगा की बाढ़ में पत्रावली बह जाने की बात कही है।
अंशकालिक अनुदेशकों का चयन
उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंशकालिक अनुदेशकों का चयन अनुमोदित कर दिया गया है। चयन समिति अध्यक्ष डायट प्राचार्य ने बताया कि शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी होंगे। जिले में अनुदेशकों के 84 पदों पर आवेदन मांगे गये थे।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news