Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक नियुक्ति के लिए सीएम को भेजी खून से लिखी चिट्ठी

सीएम को लिखी आपबीती
गणित, विज्ञान जूनियर शिक्षक अभ्यर्थियों की बैठक रविवार को जालौन के जेल रोड स्थित ठडे़श्वरी मंदिर परिसर में हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र प्रदेश के सीएम के नाम भेजा।

अभ्यर्थियों ने कहा कि 7 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जूनियर शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पर लगी रोक में विशेष अपील को खारिज कर दिया था।

जबकि बेसिक शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता कह रहे हैं कि भर्ती में कोई बाधा नहीं है, फिर भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब अदालती बाधा खत्म हो गई है तो नियुक्ति पत्र सरकार को जारी कर देना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में पिछले वर्ष सात चक्रों में काउंसलिंग पूरी हो चुकी है।

मानसिक उत्पीड़न सह रहे अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र भी एक वर्ष पहले बेसिक शिक्षा कार्यालय में जमा हो चुके हैं। अभ्यर्थी मानसिक उत्पीड़न भी सहन कर रहे हैं।

इसके बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। बैठक में खून से लिखा पत्र सीएम को भेजा गया। इसमें मांग की है कि शीघ्र ही निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

बैठक में आदिल खान, हरिश्चंद्र पाल, जितेंद्र यादव, आफताब आलम, आशीष पाल, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

UPTET news