Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

BSA लेट लतीफ पर अंकुश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

अब बायोमेट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी
उन्नाव, जागरण संवाददाता : बेसिक शिक्षा विभाग में अब देर से आने और जल्दी चले जाने की परिपाटी पर अंकुश लग गया है। बीएसए ने अपने कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगवा दी है। जो लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों की कलई खोल देगी। बायोमेट्रिक मशीन इस बात की जानकारी देगी कि कौन कितने बजे आया और गया है।
इसे लेकर लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों में दिन भर सुगबुगाहट होती रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. मुकेश कुमार ¨सह ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश पर अपने कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन को लगवा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे ताकि पता चल सके किस कक्ष में कौन काम कर रहा है और कौन आराम फरमा रहा है। कार्यालय में आने व जाने लोगों के संबंध में भी इससे जानकारी मिलती रहेगी। श्री ¨सह ने बताया कि उन्हें लंबे अरसे से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आफिस में काम करने वाले कर्मचारी देर से आते हैं और जल्दी घरों को वापस लौट जाते हैं। अब बायोमेट्रिक मशीन से आने व जाने के समय का सही पता चल सकेगा।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news