Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नियुक्ति पत्र न मिले तो अवमानना का मामला दाखिल : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शासनादेश के इंतजार में अटकी नियुक्ति
कानपुर, जागरण संवाददाता: दो वर्षो से लंबित चल रही जूनियर स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शासनादेश के इंतजार में रुकी है। हाईकोर्ट ने 15 दिन में नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं।
हालांकि अभी भी इसमें अदालती पेंच फंसा है। बेसिक शिक्षा विभाग जूनियर स्कूलों में एक गणित और एक विज्ञान विषय के सहायक शिक्षक की तैनाती कर रहा है। कई अभ्यर्थियों के याचिका दायर करने से दो वर्ष पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया अटकी थी।

हाईकोर्ट ने अब लगभग सभी का निपटारा कर दिया है। 1बीती 30 अप्रैल को हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए 15 दिन में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए लेकिन तीन दिन के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है।

जूनियर शिक्षक नियुक्ति मोर्चा के संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी ने बताया हाईकोर्ट के आदेश की प्रति बेसिक शिक्षा निदेशक एचएल गुप्ता और बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा को सौंपी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मोर्चे के सदस्य इस मामले को लेकर राज्यपाल से भी मिलेंगे। यदि नियुक्ति पत्र न मिले तो अभ्यर्थी कोर्ट में सरकार के खिलाफ अवमानना का मामला दाखिल कर सकते हैं।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news