Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

20 सहायक शिक्षकों के प्रमाण पत्र मिले फर्जी, BSA ने समाप्त की सेवा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बलरामपुर. बीटीसी शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पद पर भर्ती होने वाले 20 शिक्षकों के बीटीसी और टीईटी प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान फर्जी पाए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह ने सभी टीचरों के नियुक्ति पत्र निरस्त करते हुए इनकी सेवा समाप्त कर दी है। वहीं, शासनादेश के अनुसार वेतन भुगतान की धनराशि के रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बीटीसी शिक्षकों की भर्ती में जिले के लिए स्वीकृत 400 शिक्षकों के सापेक्ष 86 अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर चयन प्रक्रिया पूरी की और कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद नियम के अनुसार, अभ्यर्थियों के किन्हीं दो प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद वेतन भुगतान भी कर दिया गया था।

20 शिक्षकों के प्रमाण पत्र निकले फर्जी
नियमित वेतन भुगतान के लिए कराए गए अभिलेखों के सत्यापन में प्राथमिक स्कूलों में तैनात 20 शिक्षकों के बीटीसी और शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इनमें सत्येंद्र त्रिपाठी, मनोज कुमार, अजय कुमार पांडेय, संतोष कुमार, रीता पांडेय, श्वेता त्रिपाठी, ब्रह्मानंद, कामाक्षी, अब्दुल अजीज, अंबिका दत्त यादव, गिरीश चंद्र, विपिन कुमार मिश्रा, राम प्रताप चौधरी, संगीता देवी, उपेंद्र कुमार राय, रीतू द्विवेदी, दीनानाथ गुप्ता, श्याम नारायण सिंह, कंचन लता पांडेय और संजू शुक्ल शामिल हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई
परीक्षा नियामक ने इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय सिंह को भेजी। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर सभी शिक्षकों का नियुक्ति पत्र निरस्त कर दिया। साथ ही इनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
पहले भी हुआ है फर्जीवाड़ा
जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक बनने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 72825 टीर्इटी शिक्षकों की भर्ती के दौरान 21 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी मिले थे। उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी गई थी और विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही गई थी। हालांकि, सेवा समाप्त होने के छह महीने बाद भी अब तक विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news