Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अंक पत्र में हेरफेर करने वाले 87 अभ्यर्थी जांच के दायरे में : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

भोगांव : प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में चयनित होने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंक पत्र में हेरफेर करने वाले अभ्यर्थियों पर शासन ने निगाह तिरछी की है। अब तक नियुक्ति पत्र पा चुके सभी अभ्यर्थियों के टीईटी अंक पत्र का एक बार फिर सत्यापन कराए जाने के लिए निदेशक बेसिक शिक्षा ने फरमान जारी किया है। जिले में नियुक्ति पा चुके 87 अभ्यर्थी जांच के दायरे में आएंगे।
प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया 2011 में जनपद में 100 पदों के सापेक्ष अब तक 87 नियुक्ति पत्र हासिल कर अभ्यर्थी सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रक्रिया की निगरानी देश की सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने चयन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंक पत्र में हेरफेर करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए पहले ही निर्देशित किया है। टीईटी के अंक पत्र में गड़बड़ी करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को अदालत द्वारा अगली सुनवाई में मांगा गया है। अगस्त में होने वाली सुनवाई से पहले अब जिलेवार फर्जीवाड़ा करने वालों की संख्या को जुटाई जा रही है। निदेशक बेसिक शिक्षा दिनेश बाबू शर्मा ने डायट और बीएसए कार्यालय पर पत्र भेजकर अब तक नियुक्ति पत्र हासिल कर चुके सभी प्रशिक्षुओं के विवरण का सत्यापन करने का आदेश दिया है। विशेषकर टीईटी अंक पत्र की प्रमाणिकता को जांचने पर जोर दिया गया है। गुरुवार को शासन का पत्र मिलने के बाद एक बार फिर सभी अभ्यर्थियों के टीईटी अंक पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। शासन द्वारा सत्यापन की रिपोर्ट को हरहाल में छह अगस्त तक निर्धारित सात बिन्दुओं वाले प्रारूप को पूरा कर तलब किया है। शासन के सख्त फरमान के बाद जिले के अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। हालांकि पूर्व की जांच में नियुक्ति पत्र लेने वालों में कोई नटवरलाल पकड़ में नहीं आया है। चयन प्रक्रिया के अध्यक्ष डायट प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि टीईटी अंक पत्रों की जांच के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय से विवरण मंगाया जाएगा। तय समय में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news