Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

2200 प्रशिक्षु शिक्षकों ने दी परीक्षा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

2200 प्रशिक्षु शिक्षकों ने दी परीक्षा
बहराइच। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर तैनात टीईटी योग्यताधारी की बीटीसी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा का आयोजन सोमवार को हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में छह माह पूर्व टीईटी योग्यताधारी आवेदकों की तैनाती प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर की गई थी। उनका प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर करवाया गया।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सोमवार को परीक्षा का आयोजन हुआ। बीएसए ने बताया कि पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 2200 प्रशिक्षु शिक्षकों ने परीक्षा दी है। परीक्षा के दौरान बीएसए के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह और डायट प्राचार्य हरिहर प्रसाद भारती ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news