Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षा विभाग में डिमोशन को अफसरों के मांगे गए नाम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates


लखनऊ (ब्यूरो)। शिक्षा विभाग में आरक्षण का लाभ पाकर पदोन्नति पाने वालों को पदानवत करने की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिलों के अधिकारियों से पदोन्नति में आरक्षण और परिणामी ज्येष्ठता का लाभ पाकर 28 अप्रैल 2012 से पहले और 15 नवंबर 1997 के बाद पदोन्नति पाने वालों की सूचना मांगी है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है।

बीएसए से कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप पर तत्काल सूची उपलब्ध करा दी जाए ताकि डिमोशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रमेश ने मंडलीाय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिया है कि ऐसे शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची निर्धारित प्रारूप पर 31 अगस्त तक फैक्स व ईमेल से इलाहाबाद कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए। विभागीय जानकारों की मानें तो शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के साथ एसोसिएट डीआईओएस स्तर के कुछ अधिकारी इसके दायरे में आ रहे हैं।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news