Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षकों को मिलेगी मनचाही तैनाती : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates


परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी मनचाही तैनाती
लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मनचाही तैनाती दी जाएगी। इससे वे बच्चों को मन लगाकर पढ़ा सकेंगे। इसके लिए जिलों के अंदर तबादला देने के लिए जल्द ही नीति लाई जा रही है। शिक्षकों को मनचाही तैनाती पाने के लिए अपने विकासखंड के तीन स्कूलों का विकल्प देना होगा। विकल्प में यदि एक ही स्कूलों के कई प्रार्थना पत्र आते हैं तो निशक्त, विधवा व गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। सामान्य स्थिति में वरिष्ठता को आधार माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए स्टेट रिसोर्स क्वालिटी ग्रुप का गठन किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में गठित इस ग्रुप में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, विभिन्न संघों के प्रतिनिधि व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बतौर सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं।

स्टेट रिसोर्स क्वालिटी ग्रुप छात्र-छात्राओं के उपलब्धि स्तर को बढ़ाने, शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा राज्य स्तरीय शोध एवं सर्वेक्षणों के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव व संस्तुति देगा। इस पर विचार कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य योजना लागू की जाएगी।
 

 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news