Advertisement

तो शिक्षामित्रों के आवेदन ने रुकवाया तबादला : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

कानपुर : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जिलास्तर पर दो हजार शिक्षकों का ट्रांसफर रुक गया है। बेसिक शिक्षा विभाग सचिव ने ट्रांसफर प्रक्रिया पर शुक्रवार को रोक लगा दी है।
इसके पीछे बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि हाल ही में सहायक अध्यापकों के पद पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों ने भी बड़ी संख्या में ट्रांसफर के लिए आवेदन कर दिये थे। हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए अवमानना से बचने के लिए पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया को ही रोक दिया गया। शिक्षकों को पिछले साल भी तबादले के मामले में निराशा हाथ लगी थी। इस सत्र में जैसे ही शिक्षकों को तबादला संबंधी शासनादेश की जानकारी हुई तो एक आस बंधी थी लेकिन शासन की ओर से रोक लगने पर उनको फिर इंतजार ही करना रह गया।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC