Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, आर-पार की लड़ाई का ऐलान : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, आर-पार की लड़ाई का ऐलान
लखनऊ (ब्यूरो)। नियुक्ति तिथि से पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदेश भर से जुटे अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने यहां जीपीओ पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांग को पूरा कराने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। सोमवार को अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जीपीओ पार्क में जमा शिक्षकों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि

सभी ऐसे शिक्षकों को जिनका उनके जनपद में स्थानांतरण हुआ है, उनकी नियुक्ति के आधार पर पदोन्नत किया जाए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि लगातार अनशन व प्रदर्शन के बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। शिक्षकों को उनके स्थानांतरण की तिथि से पदोन्नत किया जा रहा है जबकि प्रदेश में किसी भी कर्मचारी को उसकी नियुक्ति तिथि से पदोन्नति दी जाती है। एसोसिएशन के महामंत्री वाहिद अली ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे ऐसे ही गिरफ्तारी देकर प्रदेश सरकार का विरोध करते रहेंगे। बाद में इन शिक्षकों को पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news