Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र अगले हफ्ते से : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रशिक्षु शिक्षकों को अगले हफ्ते से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई शुरू की जाएगी वहीं, सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों का 11 सितम्बर तक का वेतन जल्द जारी होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव डिम्पल वर्मा ने ये निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए।
सुश्री वर्मा गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहीं थीं।  उन्होंने कहा कि समायोजन को रद्द करने का हाईकोर्ट का आदेश 12 सितम्बर को आया है। लिहाजा 11 सितम्बर तक का वेतन जारी कर दिया जाए। ‎उन्होंने‬ कहा कि परीक्षा पास कर चुके 43,077 प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाणपत्र मिलने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएं।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी जैसे ही प्रमाणपत्र जारी करे, उसके बाद जिले नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई शुरू करें। प्रमाणपत्रों के सत्यापन जरूर करवाए जाएं। सहायक अध्यापक पद पर उनकी मौलिक नियुक्ति उसी दिन की मानी जाएगी, जिस दिन नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news