Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Breaking News

Ad – Between Posts Section

अनसुनी पर परिषदीय स्कूलों में 26 से तालाबंदी : शिक्षकों और सरकार के बीच टकराव : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षकों और सरकार के बीच टकराव के आसार बन गए हैं। प्रदेशभर के परिषदीय शिक्षकों ने नामांकन को छोड़कर सभी गैर शैक्षणिक कार्य बंद कर दिया है। अब अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि अनसुनी जारी रही तो 26 अप्रैल से स्कूलों में तालाबंदी करके विरोध किया जाएगा।
शिक्षक वर्षो से लंबित 22 मांगों को पूरा कराने का अनुरोध कर रहे हैं। नया सत्र शुरू होने के बाद भी तबादला नीति जैसी अहम प्रक्रिया अधर में अटकी है।
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। पिछले वर्षो में अंतरजनपदीय छोड़िए जिले के अंदर ही तबादले तक नहीं हो सके हैं। ऐसी ही अन्य कई समस्याएं दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीते 16 मार्च को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पर धरना देकर प्रदर्शन किया था। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन एवं बेसिक शिक्षा सचिव आशीष गोयल ने प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की थी और जल्द 22 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। उसी के बाद धरना खत्म हुआ था। करीब एक पखवारा बीतने के बाद भी समस्याओं के निस्तारण की ओर एक भी कदम न बढ़ने पर सत्याग्रह शुरू हो गया है।
Sponsored links :
null
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news