Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

16,448 शिक्षक भर्ती पर बीटीसी-2013 के रिजल्ट का ग्रहण, पूरी प्रक्रिया पर खड़े हो रहे हैं सवाल

शासनादेश जारी होने की तिथि तक सहायक अध्यापक के लिए अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी ही परिषदीय
विद्यालयों के लिए घोषित होने वाले 16448 सहायक अध्यापकों के पद पर आवेदन करेंगे।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से की गई इस घोषणा के साथ उन्हीं के विभाग से जुड़े सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय के लोग हवा निकालने की कोशिश में लगे हैं।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 16448 शिक्षकों की भर्ती की अंतिम तिथि बीतने के एक दिन पहले बीटीसी-2013 बैच का रिजल्ट आनन-फानन में जारी करने की कोशिश पूरी प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लगा रहा है।
पूरी प्रक्रिया पर खड़े हो रहे हैं सवाल

शासन एवं परीक्षार्थियों के दबाव में आकर परीक्षा नियामक कार्यालय की ओर से बीटीसी-2013 का परिणाम घोषित किए जाने से पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीटीसी-2013 की कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बीटीसी-2011 एवं 2012 बैच के प्रशिक्षुओं ने इसके दोबारा मूल्यांकन की मांग की है।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा नियामक कार्यालय के एक बाबू विजय शंकर पांडेय ने पैसा लेकर कापियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की थी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news