Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्राथमिक स्कूलों में 19 सितंबर तक वितरित होंगी किताबें

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्रओं को निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकें 19 सितंबर तक वितरित कर दी जाएंगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने बीते 18 जुलाई को ही शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में सोमवार को दिए गए हलफनामे में यह बात कही है।
इसी के साथ द्वाबा विकास समिति की जनहित याचिका को कोर्ट ने निस्तारित कर दिया है।
यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले तथा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ में हुई। याचिका पर अधिवक्ता स्मृति कार्तिकेय ने बहस की। दरअसल बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का शैक्षिक सत्र एक जुलाई के बजाए एक अप्रैल कर दिया गया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news