Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले इसी हफ्ते से शुरू

इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददातासरकारी स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की लिस्ट इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा परिषद के अफसर शासनादेश के अनुसार ट्रांसफर लिस्ट को फाइनल करने में जुटे हैं। तकरीबन 15 हजार शिक्षकों का तबादला होने का अनुमान है।
विकलांग व गंभीर बीमारी (कैंसर, लीवर/किडनी फेल, लकवाग्रस्त या जिनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी हो) से ग्रसित शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर पसंदीदा जनपद दिए जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद विधवा, सेना, अर्धसैनिक या पुलिस में कार्यरत कर्मियों की पत्नियों को उनकी पसंद का जनपद एलॉट होगा। इसके बाद पति/पत्नी दोनों के परिषदीय अध्यापक होने पर या दोनों के सरकारी सेवा में होने पर प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद अन्य आवेदकों पर विचार किया जाएगा। सोमवार या मंगलवार तक लिस्ट जारी होने की उम्मीद थी पर अभी काम पूरा नहीं हो सका है इसलिए चार-पांच दिन का समय लग सकता है। चुनावी साल होने के बावजूद 2013 की तुलना में कम तबादले होंगे। 2015 में साढ़े 17 हजार शिक्षकों के ट्रांसफर हुए थे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news