Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सहायक शिक्षिका से छेड़खानी, घूरने व जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष कार्यालय में एक सहायक महिला प्रोफेसर से छेड़खानी, गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर ने अपने ही विभागाध्यक्ष 
प्रोफेसर प्रहलाद कुमार, प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण और जावेद अख्तर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट कराई है।
सहायक प्रोफेसर का आरोप है कि गुरुवार सुबह वह कार्यालय गई थीं। जब वह अपने कक्ष में बैठने लगीं, तभी वहां पहले से मौजूद प्रहलाद, मनमोहन कृष्ण और जावेद अख्तर गलत निगाह से घूरने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। इस घटना से वह परेशान हो गईं। महिला प्रोफेसर का यह भी आरोप है कि उन्हें काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने कर्नलगंज थाने में गुरुवार को तहरीर दी।

इस मामले में सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी का कहना है कि अर्थशास्त्र विभाग की एक महिला प्रोफेसर की लिखित शिकायत पर शुक्रवार को विभागाध्यक्ष समेत तीन प्रोफेसर के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज व एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।इसके पहले भी सम्बन्धित महिला सहायक प्रोफेसर, अर्थ शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगा चुकी हैं। पूरा मामला कमरे के आवंटन को लेकर है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए जांच कमेटी का गठन किया था। इसमें महिला सहायक प्रोफेसर के आरोप बेबुनियाद पाये गए थे। केंद्रीय एससी आयोग को भी भेजे गए आरोपों में कोई दम नहीं था। उन्होंने एक साजिश के तहत हमारे और अन्य दो प्रोफेसरों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया है। 1जावेद अख्तर, प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news