Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

धैर्य बनाए रखें शिक्षामित्र , मिलेगा न्याय : शाही

गजरौला। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र हताश न हों। भरोसा जताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा।
उन्होंने शिक्षण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने व विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बनाए रखने का आह्वान किया।
दिल्ली से प्रदेश मुख्यालय लौटते समय हाइवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर ठहरे प्रदेशाध्यक्ष ने समायोजित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से धैर्य बनाए रखने का आाह्वान किया। उन्होंने बताया कि वह मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मिलकर लौट रहे हैं। जिन्होंने समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों के प्रति सहानुभूति जताई। साथ ही बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने मामले में सोलह जुलाई को उच्चाधिकारियों की बुलाई है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार आपके साथ है। धैर्य बनाए रखें, वर्षों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने शिक्षण कार्य को गुणवत्ता के साथ बेहतर व बच्चों की उपस्थिति बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही मानीय सर्वोच्च न्यायालय से हित में न्याय मिलने की उम्मीद बंधाई। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का समायोजित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फारूख अहमद अंसारी, युनूस खान, शहादत खान, नाजिम अली, ओमवीर, अमरजीत, सरताज खां, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news