Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सीटी नर्सरी, एनटीटी एवं डीपीएड के लिए आवेदन शुरू

सीटी नर्सरी, एनटीटी एवं डीपीएड के लिए आवेदन शुरू हो गए है। शासनादेश जारी होने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 27 सितंबर से अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट खोल दी है। अब 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन दावेदारी की जा सकेगी।
युवाओं से एग्जाम रेगुलेटरी अथॉरिटी यूपी डॉट इन पर पहली बार आवेदन मांगा है।
 प्रदेश में सर्टिफिकेट ट्रेनिंग नर्सरी यानी सीटी नर्सरी, नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग यानी एनटीटी और डिप्लोमा इन फिजिकल एजूकेशन यानी डीपीएड में दाखिला चाहने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। सूबे में एनटीटी की एक सौ सीटें हैं और जौनपुर एवं भदोही के दो कालेजों को इसकी मान्यता है। ऐसे ही डीपीएड की भी 105 सीटें हैं और इलाहाबाद, रामपुर, जौनपुर समेत चार कालेज हैं। वहीं, सीटी नर्सरी में एक सौ सीटें इलाहाबाद एवं आगरा के दो कालेजों में हैं। इन्हीं कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन दिए जा रहे हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का दावा है कि अब तक सीटी नर्सरी के लिए 317, डीपीएड के लिए 1555 और एनटीटी के लिए 225 युवाओं ने आवेदन किया है। यह प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक चलेगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news