Advertisement

Govt Jobs : Opening

पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, कहा जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा

पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आश्वासन दिया है और कहा है कि जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा।
यह दावा अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने किया है। रविवार को श्री बंधु के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर एक अप्रैल, 2005 के बाद नियुक्त 10 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग की। श्री बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसके बारे में पूरी जानकारी ली है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में श्री बंधु के साथ प्रदीप कुमार सिंह व डा. राजेश यादव मौजूद रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news