Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

माध्यमिक स्कूलों में ‘आधे साल’ ही पढ़ाई, पढ़ाई का कैलेंडर जारी होने के बजाए 2017 की अवकाश तालिका जारी की गई

राब्यू, इलाहाबाद : स्कूलों में साल भर पढ़ाई की बात अब भूल जाइये। वहां ‘आधे दिन’ पढ़ाई हो जाये इसे ही गनीमत मानिए, क्योंकि शिक्षा महकमा खुद पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं है।
शायद इसीलिए प्रदेश के माध्यमिक कालेजों में पढ़ाई का कैलेंडर जारी होने के बजाए 2017 की अवकाश तालिका जारी की गई है। इसमें वैसे तो 236 दिन पढ़ाई और 129 दिन की छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन अन्य अवकाश को घोषित छुट्टी में जोड़ दिया
जाए तो वर्ष में आधे दिन से भी कम दिन ही मुश्किल से पढ़ाई हो पाएगी। 1नया साल आने से पहले प्रदेश भर के माध्यमिक विद्यालयों के अवकाश का लेखा-जोखा जारी हुआ है। इसमें जनवरी से लेकर दिसंबर 2017 की छुट्टियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। साथ ही साल भर में कितने दिन पढ़ाई होगी इसका भी ब्योरा दिया गया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जारी अवकाश तालिका के हिसाब से 236 दिन स्कूलों में पढ़ाई होगी और 129 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। (तालिका में 6 अन्य बिंदु-5)

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news