Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

केंद्र देगा 2.83 लाख नौकरियां, वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश किए गए बजट में यह जताया गया अनुमान

 दिल्ली: केंद्र वित्त वर्ष 2017-18 में 2.83 लाख नई नौकरियां निकालेगी। बीते सप्ताह वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश किए गए बजट में यह अनुमान जताया गया है।
2016 में केंद्रीय प्रतिष्ठानों में 32.84 लाख कर्मचारी थे। 2018 तक 35.67 लाख तक पहुंचाने की योजना है। गृह मंत्रलय में 6,076 नए कर्मी भर्ती होंगे। मंत्रलय में कर्मियों की संख्या 24,778 हो जाएगी। पुलिस विभागों में 1.06 लाख कर्मचारी बढ़ाने की योजना है। विदेश मंत्रलय में
2,109 कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। इसमें 9,294 कर्मी हैं। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रलय में 2018 तक 2,027 कर्मचारी भर्ती होंगे। 2016 में 53 कर्मचारी थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा अतिरिक्त श्रमशक्ति से केंद्र को योजनाओं को तेज करने में मदद मिलेगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news