Advertisement

Govt Jobs : Opening

बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां हुईं तेज, परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम बनाकर अनुमोदन के लिए भेजा

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम बनाकर अनुमोदन के लिए भेजा है, माना जा रहा है कि अगले सप्ताह कार्यक्रम का औपचारिक एलान हो जाएगा।
शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने की वजह से होली बाद ही परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है। 1माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक सत्र को लेकर उहापोह कायम है, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद का शैक्षिक सत्र अप्रैल माह से ही शुरू होगा। मौजूदा सत्र शुरू होने के पहले ही वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होना है। परिषद मुख्यालय से इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर शिक्षा निदेशक बेसिक का अनुमोदन होना है। ऐसे संकेत है कि अगले सप्ताह इस संबंध में निर्देश जारी हो जाएंगे। परिषद की अर्धवार्षिक परीक्षाएं बीते अक्टूबर माह में हुई थी। उस समय तक सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें तक नहीं पहुंच सकी थी। विद्यालयों में सभी पुस्तकें वितरित हो चुकी हैं। चुनाव के कारण परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा में भी विलंब हुआ है, लेकिन अब देरी करने में परीक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news