Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अब प्राइमरी शिक्षकों को रखना होगा आईकार्ड, शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य

इलाहाबाद। जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र से प्राइमरी स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र पर इनकी फोटो लगी रहेगी और आधार नंबर, ब्लड ग्रुप तथा तैनाती स्थल सहित अन्य ब्योरा दर्ज होगा।
बीएसए हरिकेश यादव ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से आईकार्ड तैयार करने के लिए शिक्षकों का ब्योरा मांगा है ताकि जुलाई से पूर्व सभी के आईकार्ड तैयार कर लिए जाएं। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को मुफ्त ड्रेस वितरण के लिए विद्यार्थियों की नाप तैयार करने को भी कहा है ताकि बजट आते ही ड्रेस तैयार कर वितरित कर दिए जाएं। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करने का आदेश भी जारी किया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news