Advertisement

Govt Jobs : Opening

10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, नहीं चाहिए होगी बीएड की डिग्री

गुवाहाटी। राज्य में पिछले दिनों सरकारी विद्यालयों में आयोजित गुणोत्सव कार्यक्रम के परिणाम आज घोषित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की कम है और शीघ्र ही दस हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
इसके लिए एक जुलाई को सर्वशिक्षा अभियान की ओर से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।
वहीं बीएड की डिग्री नहीं होने वाले उम्मीदवार भी शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में संवाददाताओं को उन्होंने ये जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि गुणोत्सव के प्रथम चरण में आठ जिलों को शामिल किया गया है। बरपेटा, चिरांग, डिबू्रगढ़, हैलाकांदी, कामरूप (मेट्रो), लखीमपुर, मोरीगांव और पश्चिम कार्बी आंग्लोंग के कुल 12286 विद्यालयों में गुणोत्सव का आयोजन हुआ था। कुल 715930 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। इन विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे। गुणोत्सव आयोजन के परिणाम स्वरूप 778 विद्यालयों को ग्रेड ए प्लस प्रदान किए गए हैं। 2323 को ए ग्रेड, 3107 विद्यालयों को बी ग्रेड, 3299 विद्यालयों को सी ग्रेड और 2780 विद्यालयों को डी ग्रेड प्रदान किए गए हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news