Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

‘टीचर्स ग्रुप’ में अश्लील मैसेज डालने वाले ‘गुरुजी’ पर गिरी गाज

कानपुर : ‘टीचर्स ग्रुप’ में अश्लील मैसेज भेजना एक ‘गुरुजी’ को काफी महंगा पड़ गया। अपने पद और उम्र की गरिमा को भूलकर सरकारी अध्यापक की छवि बिगाड़ने वाले टीचर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है।

महोबा विकासखंड जैतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटेवर खुर्द में तैनात सहायक अध्यापक द्वारा शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील मैसेज डाले जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार से सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
माध्यमिक विद्यालय भटेवी खुर्द में तैनात शिक्षक भूपेंद्र कुमार सैनी कुछ दिन पहले शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील मैसेज डाले जाने पर विकासख्ंाड जैतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने इसे अनुशासनहीनता का उल्लंघन मानते हुए टीचर का जून माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया था। अमर उजाला ने इस खबर को 14 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
शिक्षक ग्रुप में अश्लील मैसेज डालने की अमर उजाला की खबर का असर हुआ और महोबा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटेवर खुर्द में तैनात सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही इस तरह की अनुशासनहीनता किस वजह से हुई इसका भी टीचर से जवाब तलब किया गया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news