Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य स्थानों पर जमें शिक्षकों का संबद्धिकरण समाप्त

प्रतापगढ़।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी एन सिंह ने जनपद के सभी शिक्षकों का तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के संबद्धिकरण आदेश को निरस्त करते हुए ऐसे सभी शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किये जाने का निर्देश दिया है जो किन्ही कारणों से कहीं भी अपने को सम्बद्ध करा लिए थे।
बीएसए ने जारी अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड प्रतापगढ़,वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय प्रतापगढ़,ब्लाक संसाधन केंन्द्रों, व बीएसए कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर सम्बद्ध सभी शिक्षकों के लिए प्रभावी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी अपने आदेश में कहा है कि सभी सम्बद्ध शिक्षक इस आदेश को ही अपना कार्यमुक्ति आदेश मानकर अपनी मूल तैनाती वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जुलाई माह के प्रथम दिवस को अपनी तैनाती वाले विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news