Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में बदलाव , सूबे में सरकार बदलते ही बदल गए शिक्षक भर्ती के नियम

ALLAHABAD: सूबे के माध्यमिक स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के नियमों में सत्ता बदलते ही बदलाव हो गया। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अब लिखित परीक्षा से पूरी की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कवायद शुरू हो गई है।
लिखित परीक्षा से एकेडमिक मेरिट के आधार होने वाली भर्तियों के विवाद पर भी रोक लग सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के जरिए कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से सहमति भी प्राप्त हो गई है। लेकिन अभी तक कोई लिखित आदेश और गाइड लाइन जारी नहीं हुई है।
भर्ती प्रक्रिया में कई बार बदलाव
राजकीय इंटर कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए शासन स्तर पर कई बार बदलाव किए जा चुके है। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती अभी तक मंडल स्तर पर जेडी द्वारा की जाती थी। इससे जिलों में आवेदन करने वाले प्रतियोगियों की अच्छी मेरिट होने के कारण कई जिलों में उनके लिए सीटे रिक्त छोड़ दी जाती थीं। इसमें कई प्रकार की समस्याएं होने के कारण पिछली सरकार के समय ही बदलाव कर प्रदेश स्तर पर मेरिट जारी करने के मसौदे पर तैयारी शुरू हो गई थी। प्रतियोगी एकेडमिक मेरिट के आधार पर होने वाली भर्ती के स्थान पर परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा। ताकि 2016 में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को इसके अनुरूप कराया जा सके। सरकार ने प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। इसके बाद एकेडमिक मेरिट के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया के अनुसार 2016 में प्रतियोगियों से आवेदन मांगे गए।
पुन: आवेदन को लेकर असमंजस
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव के बाद प्रतियोगियों में असमंजस की स्थिति है। लास्ट इयर भर्ती के लिए विभाग की ओर से 26 दिसंबर से आवेदन मांगे गए थे। उस समय भर्ती की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर थी। अब भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के बाद दोबारा आवेदन मांगे जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.
शासन ने लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती की बात कही है। शासन को भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। दोबारा आवेदन मांगे जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शासन से गाइड लाइन और निर्देश आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रमेश कुमार
एडी माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा निदेशालय
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news