Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

योगीराज में हलचल: बच्चों के साथ बैठ गए यूपी के सीएम योगी, साथ में खाया मिडडे मील

*योगीराज में हलचल*:-*बच्चों के साथ बैठ गए यूपी के सीएम योगी, साथ में खाया मिडडे मील*
मित्रों, आज दिनांक  01 जुलाई को, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने एक परिषदीय स्कूल के बच्चों के साथ मिडडे मील खायें....
सीएम ने शनिवार को कुकरैल के जरहरा इलाके में वन महोत्सव और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग और किताबें दी।
माननीय मुख्यमंत्री जी सी ने इस दौरान कहा, ये बात सुनिश्चित की जाएगी क‌ि यूपी के अंदर पूरे जुलाई माह में कोई बच्चा स्कूल जाने से वंच‌ित न रह जाए। उन्होंने कहा, पहली बार लगा क‌ि गरीब का बच्चा भी कॉन्वेंट के बच्चों की तरह अच्छी यून‌िफॉर्म और बैग लेकर स्कूल जा सकता है।
इसी बीच डिप्टी सीएम श्री केशव मौर्या जी ने मिडडे मील की गुणवत्ता चेक की। बच्चों को मिडडे मील परोसा गया, उनके साथ सीएम और डिप्टी सीएम ने भी वो खाना खाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की।
उक्त जानकारी के साथ
जय हिंद
*प्रदीप पाल*
*जिला मीडिया प्रभारी*
*जिला संगठन ASSWA इलाहाबाद*

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news