Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

कल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे शिक्षामित्र, करेंगे अध्यादेश की मांग

सहारनपुर। आंदोलनरत समायोजित शिक्षामित्रों ने 21 अगस्त को सहारनपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने का एलान किया है। आरोप लगाया कि सरकार उनकी पीड़ा को लेकर गंभीर नहीं है।
यदि योगी सरकार ने उनके हित में कोई फैसला नहीं लिया तो आगामी चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा का धरना बीएसए कार्यालय पर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजू कश्यप ने प्रदेश सरकार पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। कहा कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री सहारनपुर आ रहे हैं। ऐसे में उनके पास मौका है अपनी बात उनके सामने रखने का। उन्होंने मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। मंडल अध्यक्ष संजय और जिला संरक्षक गुरदीप सिंह ने प्रदेश सरकार से अपना संकल्प पत्र याद करने को कहा। तहसीन, रविकांत यादव, जनक सिंह और अहसान मलिक ने मृत्यु का भय छोड़कर हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान शिक्षामित्रों से किया। धरने में संजय उनियाल, अमित खटाना, रफल सिंह, चंद्रपाल, धर्मवीर, सरिता, निशा, सुषमा, संगीता, रितु, मौसमी, शबाना, मदनपाल, मनोज, नीतू, अशफाक, मांगेराम, प्रमिला, आनंद, अमृतपाल आदि मौजूद रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news