Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

Breaking : मांगों पर विचार संभव , शिक्षामित्रों से आज शाम 7:30 पर होगी सीएम योगी की मुलाकात

शिक्षामित्रों से आज शाम होगी सीएम योगी की मुलाकात, मांगों पर विचार संभव
सरकार के साथ बुधवार को हुई वार्ता विफल होने के बाद आज फ‌िर सड़कों पर उतरे शिक्षामित्रों से मुख्य सचिव ने मुलाकात की।.
जिसके बाद मुख्य सचिव ने कहा कि आज शाम सीएम योगी से इस मामले पर एक बार फ‌िर मुलाकात हो सकती है। साथ ही मुख्य सचिव ने शिक्षामित्रों से बहिष्कार वापस लेने की अपील की है।
बुधवार को सरकार ने शिक्षा मित्रों के साथ वार्ता कर दस हजार रुपए महीना वेतन और मूल विद्यालय में पोस्टिंग का प्रस्ताव दिया था। साथ ही सहायक अध्यापकों की भर्ती में वरीयता के प्रस्ताव पर विचार विमर्श का भी आश्वासन दिया था।
शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें सहायक शिक्षक के रूप में 39000 रुपए व भत्ते मिल रहे हैं। 10 हजार रुपए में परिवार का पालन पोषण संभव नहीं है।
दोनों पक्षों में सहमति न बनने के बाद पांच मिनट में ही वर्ता विफल हो गई थी। इसके बाद शिक्षामित्रों ने आज से आंदोलन व शिक्षण कार्य के बहिष्कार की घोषण की थी।
उधर, सरकार ने भी आंदोलन से निपटने की तैयारी करते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news