Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ठकुराई गुट ने शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की उठाई मांग

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इसमें पुरानी पेंशन योजना लागू करने, विद्यालयों में आउटसोर्सिग के स्थान पर नियमित

नियुक्तियां, चयन बोर्ड की प्रक्रिया पारदर्शी कराने, लंबे समय से जमे अधिकारियो और कर्मचारियों का स्थानांतरण आदि पर समस्याओं के निवारण की मांग की गई। मुख्य वक्ता संघ के प्रदेश मंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को धीरे-धीरे निजीकरण धीरे-धीरे निजीकरण कर रही हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. सुनील शुक्ला ने किया। जिला मंत्री डा. देवीशरण त्रिपाठी ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्रांतीय मंत्री उपेंद्र वर्मा, संघ के प्रदेश मंत्री डा. अरुण चौबे, प्रधानाचार्य शशिकांत मिश्र, सुमन सिंह, मुहर्रम अली, इमरान खान, मो. रफीक, योगेश मिश्र, महेंद्र जैन, राकेश, शैलेश श्रीवास्तव, राम विजय सिंह, अंजनी कुशवाहा, स्वतंत्र आदि थे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news