Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकार ने शिक्षामित्रों के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे: शिक्षामित्र नेता

शिक्षामित्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शिक्षामित्रों के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वे उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बार उन्होंने दिवाली नहीं मनाने का फैसला किया है।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि कोई शिक्षामित्र दिवाली नहीं मनाएगा क्योंकि वे अवसाद में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को हुई टीईटी की परीक्षा में सरकार ने अपनी मंशा को साफ जाहिर कर दी। सरकार ने पूरी कोशिश की है कि शिक्षामित्र टीईटी पास न कर सकें। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में शिक्षामित्रों को 12 माह का मानदेय 15000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। वहीं दिल्ली में 35000, हरियाणा में 30000, राजस्थान में 32000, महाराष्ट्र में 40000 रुपये और बिहार में शिक्षामित्रों को 12 माह का मानदेय 22000 रुपये दिया जा रहा है। यूपी सरकार मात्र 10000 रुपये मानदेय सिर्फ 11 माह दे रही है। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा है कि राज्य व केंद्र सरकार ने अपना संकल्पपत्र तक नहीं लागू नहीं किया, जिससे साबित हो गया कि ये लोगों से केवल वोट के लिए ही झूठ बोलते हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news