Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों की बढ़ेगी ताकत, अखिलेश यादव ने दिया साथ का वादा

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हो रहा है। आगरा को समाजवादी पार्टी लकी जोन मानती है। बुधवार को आगरा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत की।
अखिलेश यादव से केंद्र सरकार पर नोटबंदी और जीएसटी को लेकर बड़े हमले किए। वहीं इस दौरान पत्रिका ने सवाल किया कि शिक्षामित्रों को प्रदेश की सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है। इसके जवाब में उन्होंने पूरा सहयोग देने की बात की। शिक्षामित्रों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है।
पार्टी शिक्षामित्रों के साथ
आगरा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने सरकार पर करारे हमले किए। अखिलेश यादव से मिलने के लिए शिक्षामित्र समय निकाल रहे हैं। वहीं पत्रिका टीम ने अखिलेश यादव से शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर सवाल किया। इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया उनकी पार्टी शिक्षामित्रों के साथ है। पूरा सहयोग शिक्षामित्रों का किया जाएगा। इस खबर के बाद शिक्षामित्रों में खासा उत्साह है। आगरा में शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र छौंकर ने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को समयोजित किया। उनकी सरकार के बाद यूपी में आई भाजपा सरकार ने अभी तक कोई सहयोग नहीं दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों का साथ देने का वादा किया है। इसका वे आभार व्यक्त करते हैं। अभी शिक्षामित्र सुप्रीम कोर्ट में दोबारा से अपील की तैयार कर रहे हैं।
आंदोलन होगा तेज
गौरतलब है कि शिक्षामित्र 15 अक्टूबर के बाद अपना आंदोलन फिर से करने की तैयारी में है। इस बार अखिलेश यादव ने मदद का फिर से भरोसा व्यक्त किया है, तो वे इस बार आंदोलन को नई धार देने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम चुनाव में भाजपा को इस बार शिक्षामित्र और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों से तगड़ा झटका मिल सकता है। शिक्षामित्र पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि यदि भाजपा सरकार ने उनका सहयोग नहीं किया, तो वे चुनाव में इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष की रणनीति बनेगी
वहीं कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पूर्व सुनील साजन ने बताया कि कल यानी पांच अक्टूबर, 2017 को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पूरे देश के समाजवादी एकत्रित हो रहे हैं। देश कैसे तरक्की करे, प्रदेश (उत्तर प्रदेश) कैसे तरक्की करें, देश के किसानों की स्थिति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि देश फरेशान है। पहले नोटबंदी और अब जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) के बाद देश में कोई व्यापार नही कर पा रहा है। एक रणनीत बनेगी, जिसके तहत समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news