Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्राथमिक विद्यालय में नहीं हो रही पढ़ाई

संवाद सहयोगी, अगवानपुर : ब्लाक मुरादाबाद की ग्राम पंचायत महलकपुर निजामपुर के मंझरा बैलों वाली मिलक में प्राथमिक विद्यालय है। यहां पर एक प्रधानाध्यापक व एक शिक्षा मित्र सहित तीन अध्यापक हैं। स्कूल में 11 बच्चे पंजीकृत हैं।


मंगलवार को दैनिक जागरण की टीम विद्यालय पहुंची। वहां केवल शिक्षा मित्र मौजूद थीं। वह भी बच्चों को पढ़ा नहीं रहीं थीं। शिक्षामित्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक संजय कुमार आते नहीं हैं। दूसरे अध्यापक यावर रजा आज आए नहीं हैं। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि कई बार इस बात की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई है लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। अगवानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय (द्वितीय) में ढाई सौ बच्चे हैं। यहां एक प्रधानाध्यापिका और दो अध्यापक तैनात हैं। इससे सही तरीके से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। पूर्व ग्राम प्रधान फराइम अहमद ने बताया कि तहसील दिवस में उन्होंने अधिकारियों को इससे अवगत कराया था।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news