Advertisement

Govt Jobs : Opening

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश होने पर भी शिक्षकों को न मिल सका समय पर वेतन

सम्भल: सम्भल जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है। त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में सरकारी पद पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन 28
सितंबर तक देने के आदेश दिए थे
लेकिन शिक्षा विभाग ने एक बार फिर लापरवाही दिखाते हुए शिक्षकों को वेतन नहीं दिया। ऐसे में शिक्षकों के सभी त्योहार फीके पड़ गए।
सितंबर माह और अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में दशहरा, राम नवमी और मुहर्रम का त्योहार था। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी पदों पर आसीन कर्मचारी और अधिकारियों का वेतन 28 सितंबर तक देने के निर्देश दिए थे।
निर्देश आते ही सभी विभागों में वेतन देने की तैयारी शुरू कर दी और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समय से वेतन दे दिया। लेकिन शिक्षा विभाग ने एक बार फिर लापरवाही दिखाते हुए मुख्यमंत्री के आदेश की परवाह नहीं की और शिक्षकों को वेतन नहीं दिया। इससे शिक्षकों के त्योहार फीके पड़ गए।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/2016/05/72825-todays-headlines_11.html
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news