Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्र संघ की बैठक मे संगठन की मजबूती पर चर्चा

सकलडीहा। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर शुक्रवार को शिक्षामित्रों के ब्लाक इकाई की बैठक हुई। समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षा मित्र संघ लामबंद हैं।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने अपने हक और अधिकार के लिये सड़क से लेकर न्यायालय तक आंदोलन करने की सहमति जताया।
शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत ने कहा कि शिक्षा मित्रों का जीवन संघर्षपूर्ण और तनाव ग्रस्त है। इसके बाद भी शिक्षा मित्र अपने हक और अधिकार के लिये लामबंद है। शासन प्रशासन तक समान कार्य समान वेतन की मांग की गई है। प्रदेश सरंक्षक शिव कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा मित्र 17 वर्षो तक संघर्ष करके अधिकार पाया था। हम दोबारा अपने अधिकार को पाकर रहेंगे। इस मौके पर रामकरन यादव,मनोज तिवारी,यशवंत यादव, प्रकाश भारती, ओमप्रकाश, मुहम्मद अलीम, मनोज, धर्मेन्द्र, मुस्तकीम, संतोष चैहान, प्रिंयका सिंह, प्रीति तिवारी, पिंकी सिंह, चन्द्रकला, दीप शिखा, श्वेता सिंह आदि रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news