Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

BTC 2015: सात से होगी बीटीसी 2015 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

इलाहाबाद : बीटीसी 2015 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट प्राचार्यो को निर्देश भेज दिया है।
1कार्यक्रम के अनुसार सात दिसंबर को प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र, आठ को तृतीय, चतुर्थ व पंचम प्रश्नपत्र की और नौ दिसंबर को षष्टम व सप्तम प्रश्नपत्र का इम्तिहान होगा। सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि इसके पहले बीटीसी 2015 प्रथम सेमेस्टर के अवशेष व अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों का कार्यक्रम जारी हुआ है। इसमें चार दिसंबर को प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र, पांच को तृतीय, चतुर्थ व पंचम प्रश्नपत्र, छह दिसंबर को षष्टम, सप्तम व अष्टम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
रिजल्ट के लिए सौंपा ज्ञापन : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय परिसर में बीटीसी 2014 बैच चतुर्थ सेमेस्टर के अभ्यर्थी कई दिन से लगातार धरना और क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका इम्तिहान 25 से 27 सितंबर तक हुआ, जिसमें करीब 44 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने रिजल्ट नवंबर के अंतिम सप्ताह तक देने का वादा किया था लेकिन, जिस तरह से मूल्यांकन चल रहा है। उसमें जल्द रिजल्ट आने की उम्मीद नहीं है।
बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ की मांग है कि मूल्यांकन के लिए परीक्षक बढ़ाकर रिजल्ट घोषित किया जाए लेकिन, धरने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। उनका कहना है कि जब तक रिजल्ट की तारीख का एलान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि जल्द रिजल्ट न आने से दिसंबर में होने वाली शिक्षक भर्ती की परीक्षा में वह शामिल नहीं हो सकेंगे। यहां पर नवीन सिंह, संजीव, भीम, सुरजीत, सुधीर आदि मौजूद थे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news