Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPTET 2017: टीईटी की संशोधित उत्तरकुंजी जारी, रिजल्ट समय पर

इलाहाबाद : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2017 का रिजल्ट आपत्तियों के कारण विलंबित नहीं होगा। हाईकोर्ट में जो प्रकरण पहुंचे हैं उन प्रश्नों के उत्तरों की दूसरे विशेषज्ञों से छानबीन कराई गई है।
यह कार्य पूरा हो गया है और बुधवार को संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा में दो प्रश्नों के उत्तर में बदलाव हुआ है।
अब तय तारीख के आसपास ही टीईटी का रिजल्ट भी घोषित करने की तैयारी है। 1परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि टीईटी बीते 15 अक्टूबर को कराई गई थी और 30 नवंबर तक उसका रिजल्ट घोषित करना है। इस बीच दो याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल हुई हैं। आठ व तेरह प्रश्नों का प्रकरण दूसरे विशेषज्ञों को भेजा गया था। वह कार्य पूरा हो गया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news