Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में बढ़ेंगे करीब 13 हजार पद, पद बढ़ाए जाने की कवायद शुरू

लखनऊ : प्रदेश में पुलिस सेवा में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों के लिए अच्छी खबर है। डीजीपी मुख्यालय स्तर पर सिपाही भर्ती में पद बढ़ाए जाने की कवायद शुरू हो गई है।
जल्द नए प्रस्ताव में संशोधन कर पदों को बढ़ाकर उसे शासन के जरिये पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा जाएगा। प्रस्ताव में खासकर पीएसी में सिपाही के पद बढ़ेंगे। गत दिनों पीएसी की करीब 55 कंपनियां टूट चुकी हैं। जबकि पीएसी से ही जवानों को एटीएस, एसडीआरफ व सुरक्षा मुख्यालय भेजा जाना है। बताया गया कि एडीजी पीएसी आरके विश्वकर्मा ने डीजीपी मुख्यालय को पीएसी में सिपाही भर्ती के पद बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने पीएसी जवानों की भर्ती दो चरणों में कराए जाने की मांग की है। माना जा रहा है कि सिपाही भर्ती में करीब 13 हजार पद बढ़ सकते हैं। यह संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को 41 हजार 982 पदों पर सिपाही भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news